फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कुश गुलिया बने ऑल इंडिया बाल केसरी

Mon, 30 Mar 2026 08:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ऑल इंडिया बाल केसरी कुश गुलिया व दूसरे स्थान पर रहे लव गुलिया के साथ उनके पिता अर्जुन अवार्डी प
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव पुरखास के युवा पहलवान कुश गुलिया ने मोहाली, पंजाब में आयोजित ओपन ऑल इंडिया बाल केसरी कुश्ती प्रतियोगिता में ऑल इंडिया बाल केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। यह प्रतियोगिता 23 मार्च को आयोजित हुई। इसमें 38 बाल पहलवानों ने भाग लिया था।
कुश गुलिया के साथ उनके बड़े भाई लव गुलिया ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों खिलाड़ी अर्जुन अवॉर्डी पहलवान रमेश गुलिया के बेटे हैं जो वर्तमान में हरियाणा पुलिस में डीएसपी हैं। फाइनल मुकाबले से पहले लव गुलिया की कमर में अचानक दर्द हो गया जिसके चलते वह मुकाबला नहीं खेल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थिति में कुश गुलिया को विजेता घोषित किया गया। उन्हें ऑल इंडिया बाल केसरी के खिताब से सम्मानित किया गया। कुश की इस उपलब्धि से गांव पुरखास और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें