फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 11वीं जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में गन्नौर की टीम विजेता

Sun, 14 Jul 2024 09:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गोहाना में 11वीं जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाते मुख्य अतिथि विधायक ज
विज्ञापन
गोहाना। बरोदा रोड स्थित बाल भारती विद्यापीठ में 13 से 14 जुलाई को 11वीं जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बाल भारती संस्थान के निदेशक हरि प्रकाश गौड़ ने की। मुख्य अतिथि गोहाना से विधायक जगबीर मलिक रहे। इसमें करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान देश व प्रदेश कराटे संघ के सचिव योगेश्वर कालड़ा भी पहुंचे।
विज्ञापन

आयोजक अनिल भारद्वाज ने बताया प्रतियोगिता में गन्नौर की टीम पहले स्थान, राई की टीम दूसरे स्थान व खरखौदा की टीम तीसरे स्थान पर रही। 68 किलो भार वर्ग में सोनीपत के प्रियांशु सांगवान ने स्वर्ण पदक जीता। प्रियांशु का चयन 19 से 21 जुलाई को पानीपत में होने वाली राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस दौरान प्राचार्य सुमन कौशिक, विकास विदलान, सोहन पाल सिंह, भानवीर, राजेश, मुकेश जठेड़ी, मोहित, प्रियंका लठवाल व मंजू नरवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें