मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते भाजपा पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक, नपाध्यक्ष, उपा
गन्नौर। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी देवेंद्र कौशिक के नेतृत्व में गन्नौर नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, उपाध्यक्ष नरेश वर्मा और पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नरेश वर्मा को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने शहर के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी।
इस दौरान वार्ड नंबर 15 की पार्षद शिवानी जैन की ओर से उनके प्रतिनिधि गौरव जैन ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें 8 से 15 सितंबर तक चलने वाले पर्युषण महापर्व के दौरान वधशालाएं बंद रखने की मांग की गई। इस अवसर पर पार्षद सचिन कोच, अंकित त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि हरविंद्र त्यागी और प्रदीप पांचाल समेत अन्य मौजूद रहे।