फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां ने निगला जहर, मौत,  दवा के धोखे में कीटनाशक पीने की बात आ रही सामने

Wed, 03 Jul 2024 03:41 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

परिजनों का कहना है कि दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से हादसा हुआ था। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हो सकता है। काला जठेड़ी उर्फ संदीप दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।
विज्ञापन
गैंगस्टर काला जठेड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद गैंगस्टर काला जठेड़ी की मां की संदिग्ध हालत में जहर निगलने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से जान गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

विज्ञापन


राई थाने के जठेड़ी गांव के रहने वाले गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां कमला पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। बुधवार को वह प्लॉट पर थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने दवा के धोखे में वहां रखा कीटनाशक पी लिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन कमला को निजी अस्पताल ले गए। यहां मौत हो गई। मामले की सूचना राई थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

परिजनों ने संदीप के लिए मांगी पैरोल
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उस पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में हत्या, फिरौती, रंगदारी, हत्या की कोशिश 30 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। काला जठेड़ी को 30 जुलाई 2021 को यूपी के सहारनपुर से लेडी डॉन अनुराधा के साथ गिरफ्तार किया गया था। उस समय उसकी गिरफ्तारी पर सात लाख का इनाम था। उस पर दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट (मकोका) लगाया है। अब संदीप की मां की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल कराने के लिए परिजनों ने उसकी पैरोल की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन


12 मार्च को लेडी डॉन अनुराधा से की थी शादी
संदीप ने 12 मार्च को दिल्ली में लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी की थी। शादी में उसकी मां कमला भी शामिल हुई थी।
 
संदीप उर्फ काला जठेड़ी की मां की मौत हो गई है। परिजनों का कहना है कि दवा के धोखे में कीटनाशक पीने से हादसा हुआ था। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी, राई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें