फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैंगस्टर पंपू का मुख्य शूटर व 20 हजार इनामी राहुल भूर्री गिरफ्तार

Wed, 07 May 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। हिस्ट्रीशीटर दीपक गुहणा की हत्या और उसके दोस्त मंदीप पर जानलेवा हमला करने के मामले में स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट (एसएयूजी) ने मुख्य शूटर राहुल भूर्री को गिरफ्तार कर लिया है। गांव भूर्री के रहने वाले राहुल पर 20 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) राजपाल सिंह ने बताया कि एयर इंडिया में पायलट पंजाब के जालंधर स्थित गांव दकोहा निवासी प्रीत कमल सिंह ने 27 फरवरी को बहालगढ़ थाना में गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि गांव मुरथल निवासी कपिल आंतिल उनके दोस्त हैं।
घटना के दिन दिल्ली से उन्होंने कपिल के दिए मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। जिस पर उन्हें दिल्ली में ही पीतमपुरा के पास बुलाया गया था। वहां जाने पर कार में उन्हें गांव गुहणा निवासी दीपक उर्फ भांजा व कपिल का चचेरा भाई मंदीप मिले थे। वह दिल्ली से कुमासपुर के पास वीर ढाबा के बाहर आए, तो वहां कार में पहुंचे 3-4 युवकों ने 14 गोलियां मारकर दीपक की हत्या कर दी थी। मंदीप को भी गर्दन में गोली लगी थी। एक आरोपी ने कहा था कि राहुल भूर्री अपना काम पूरा करता है। पुलिस ने उनके बयान पर राहुल भूर्री समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच एसएयूजी को सौंपी गई थी। एसएयूजी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय धनखड़ की टीम ने पानीपत के ब्राह्मण माजरा निवासी राकेश उर्फ फौजी, मुडलाना निवासी अनिल व गन्नौर निवासी गौरव को गिरफ्तार कर लिया था। अब एसआई मंदीप की टीम ने मुख्य आरोपी राहुल भूर्री को गांव राजपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती में दीपक उर्फ भांजा की हत्या की थी। दीपक उर्फ भांजा ने राकेश उर्फ पंपू के जीजा गांव शाहपुर तुर्क निवासी प्रॉपर्टी डीलर विनोद उर्फ धोला की 10 मार्च, 2014 को गोली मारकर हत्या की थी, जिसका बदला लिया गया था।

जेल में हुई राकेश उर्फ पंपू से दोस्ती

राहुल उर्फ भूर्री पर पहले भी सात मुकदमे हत्या, रंगदारी, मारपीट व अवैध शस्त्र अधिनियम में दर्ज हैं। पानीपत की सिवाह जेल में राहुल की दोस्ती राकेश उर्फ पंपू से हुई थी। दोस्ती में ही इसने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें