फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गैंगस्टर अमन को चार दिन के रिमांड पर लिया

Fri, 09 Jan 2026 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में हाथों में हथकड़ी और  बुलेटप्रूफ जैकेट पहना कर कड़ी पुलिस सुरक्षा में कोर्ट में पेश क
विज्ञापन
गोहाना। फर्जी पासपोर्ट मामले में गिरफ्तार अमेरिका से डिपोर्ट भाऊ गैंग के शूटर अमन भैंसवाल को सीआईए ने गोहाना कोर्ट में पेश किया जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पेशी के दौरान उसे बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाई गई। सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया यह कदम चर्चा में है।
विज्ञापन

मई 2025 में हरियाणा पुलिस की सोनीपत स्पेशल टास्क फोर्स के तत्कालीन सब इंस्पेक्टर संगीत ने सदर थाना गोहाना पुलिस को भैंसवाल के अमित की दिल्ली के फर्जी पते पर पासपोर्ट बनवाने की सूचना दी थी।
विदेश भागने की आशंका संबंधी शिकायत में बताया गया था कि 2022 में हत्या की कोशिश में नामजद अमित ने खुद को दिल्ली मयूर विहार फेज-3 के दल्लूपुरा का अंकित पुत्र दीपक दिखाया है। मां का नाम कमला बताया है। 7 जून 2024 को पासपोर्ट जारी हुआ था।
विज्ञापन

इससे पहले गोहाना सदर थाने में 29 नवंबर 2024 को एफआईआर दर्ज की गई थी कि हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के अमन का पासपोर्ट भी दल्लूपुरा के ही पते पर जारी हुआ था। 6 मई 2024 को जारी फर्जी पासपोर्ट पर हत्या समेत आधा दर्जन मामलों में नामजद अमन अमेरिका भाग गया था। इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया तो अमेरिकी एजेंसियों ने अमन को पकड़ लिया।
वहां से डिपोर्ट अमन बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर पहुंचा तो हरियाणा एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सीआईए गोहाना ने वीरवार को गोहाना कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 4 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
रिमांड के दौरान तमाम मामलों में पूछताछ की जाएगी। इसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। एसटीएफ पहले भी तीन गैंगस्टरों को अमेरिका से भारत ला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें