फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरिद्वार से गंगाजल लाकर कुंड में डाला

Sat, 28 Feb 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के शिवमुक्ति धाम में स्थापित कुंड में गंगाजल डालते प्राध्यापक दिलबाग सिंह एवं पह
विज्ञापन
सोनीपत। सेफ इंडिया फाउंडेशन की ओर से गंगाजल स्नान सेवा के अंतर्गत शिव मुक्ति धाम में एक विशेष गंगाजल कुंड स्थापित किया गया है। प्राध्यापक दिलबाग सिंह एवं पहलवान हवासिंह आंतिल की ओर से हरिद्वार से गंगाजल लाकर कुंड में डाला गया। संस्था ने उनके इस सेवा भाव की सराहना की।
विज्ञापन

प्रधान संजय सिंगला एवं चेयरमैन वाईके त्यागी ने अपील करते हुए कहा कि अंतिम यात्रा जीवन का सबसे संवेदनशील क्षण होता है। यदि उस समय पवित्र गंगाजल से स्नान की व्यवस्था हो जाए तो यह दिवंगत आत्मा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारा प्रयास है कि किसी भी परिवार को इस पुण्य कार्य से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें