फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 49.50 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, छह गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर थाना पुलिस ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर स्टॉक मार्केट में निवेश का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, दिल्ली के आरोपी भी पकड़े हैं। आरोपियों पर सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र के रेजिडेंट को झांसे में लेकर 49.50 लाख रुपये ठगने का आरोप है। आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई जाएगी। इसके बाद पुलिस उनकी पहचान उजागर करेगी।
विज्ञापन


कुंडली क्षेत्र की सनशाइन काउंटी निवासी निवासी रमेश कुमार ने 2 फरवरी को साइबर थाना पुलिस को बताया था कि 30 नवंबर, 2023 को उनके मोबाइल पर निवेश को लेकर मैसेज आया था। इसके बाद उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश की स्कीम बताकर झांसा में लिया गया। वह उनकी बातों में आ गए और उनके कहने पर एल्ली वर्ल्ड एप डाउनलोड कर लिया। 21 दिसंबर, 2023 को उन्होंने 50 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। तीन दिन बाद उन्हें 35 सौ रुपये मुनाफे के मिले। 26 दिसंबर, 2023 को उन्होंने पांच लाख रुपये डाल दिए थे। फिर उन्हें 42 सौ का नुकसान होने की जानकारी दी गई। रमेश कुमार ने बताया कि फिर से पांच लाख रुपये डाले तो उनके खाते में 2.17 लाख का मुनाफा दिखाई देने लगा था। उन्होंने 29 दिसंबर, 2023 को उनके दिए खाते से 80 हजार रुपये निकाले तो वह उन्हें मिल गए थे। फिर उन्हें 10 लाख रुपये डालने को कहा था और फिर पांच लाख और डाल दिए। इसके बाद 5 जनवरी को खाते में 75 हजार रुपये आ गए थे। अलग-अलग समय में उन्होंने करीब 49.50 लाख ले लिए गए थे। वह रुपये निकालने गए तो रुपये नहीं निकल रहे थे। उनसे रुपये वापस देने की एवज में 10 लाख की मांग की जा रही थी। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि उनके खाते फर्जी पहचान पत्र पर खुले हैं। तब ठगी का पता लगा था। साइबर थाना पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश व दिल्ली से आरोपी पकड़े

साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत कुमार की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के औरैया व आगरा स्थित गांव बाह के साथ ही फरीदाबाद व दिल्ली से आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस उनसे मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। साथ ही उनके साथियों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 8 मोबाइल व 1.92 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करेगी। साइबर टीम का कहना है कि जांच में सामने आया है कि इस तरह ठगी के देशभर में 200 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से नौ में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों की अन्य मामलों में संलिप्तता का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन




साइबर ठगों ने निवेश का झांसा देकर ठगी की थी। साइबर टीम ने छह आरोपियों को दबोचा है। साइबर ठगी के मामलों में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। किसी के बहकावे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई किसी को नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन


- गौरव राजपुरोहित, डीसीपी सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें