फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिजली तार चोरी करने वाले महिला गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत के बहालगढ़ थाना पुलिस की गिरफ्त में चोरी की आरोपी महिलाएं। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। बहालगढ़ थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक महिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह घरों और फैक्ट्रियों में भी चोरी की वारदात में संलिप्त रहा है
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह के अनुसार, जींद के दिनेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दिनेश गांव दीपालपुर स्थित 400 केवी झज्जर केटी ट्रांसको (इंडीग्रिड) पावर हाउस में मेंटेनेंस इंचार्ज हैं। 14 जुलाई को सीसीटीवी कैमरों में दो महिलाएं पावर हाउस में प्रवेश करती दिखीं। वे अंदर रखे बिजली के तार चोरी कर रही थीं। दिनेश और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
जांच में पावर हाउस के बाहर आठ अन्य महिलाएं भी मिलीं। उनके पास पहले से चोरी किए गए बिजली के तार का एक बंडल भी बरामद हुआ। सहायक उपनिरीक्षक सोनिया ने पुलिस टीम के साथ सभी महिलाओं को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

वर्जन
यह गिरोह लगातार चोरी करता था। गिरोह के सदस्य घरों, फैक्ट्रियों और अन्य परिसरों में घुसकर कीमती सामान चोरी करते थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़ी अन्य वारदात और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। गिरफ्तार सभी महिलाओं को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

संजय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें