फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेढ़ साल में उखड़ी गन्नौर-बड़ी सड़क

Sun, 03 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 07: गन्नौर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में जाने वाली सड़क उखड़ी हुई। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। शहर से बड़ी औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर यह सड़क डेढ़ साल पहले बनाई गई थी मगर आज इसके हालात ऐसे हो चुके हैं कि वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर गुजरना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश होने से इनमें पानी भर गया जिससे दुर्घटना होने की आशंका और बढ़ गई है। इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में कर्मचारी, मजदूर और औद्योगिक वाहन गुजरते हैं मगर अब सड़क की हालत ने सभी को परेशानी में डाल दिया है।
स्थानीय उद्योगपतियों ने निर्माण कार्य में भारी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में एचएसआईआईडीसी बड़ी के अधिकारियों ने समय रहते गुणवत्ता और निगरानी पर कोई ध्यान नहीं दिया। पहले खानापूर्ति के लिए कुछ स्थानों पर बजरी और रेत डाली गई थी लेकिन वह भी पहली ही बारिश में बह गई।
विज्ञापन

अब सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग सबसे अधिक जोखिम भरा है। विभागीय लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें