फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंबेडकर भवन और चौपाल निर्माण के लिए राशि स्वीकृत

Fri, 04 Apr 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 19 : सोनीपत के खरखौदा स्थित अपने कार्यालय में लोगों को संबोधित करते विधायक पवन खरखौदा। संव - फोटो : samvad
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर शुक्रवार को विधायक पवन खरखौदा की अध्यक्षता में सरपंचों, पार्षदों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। विधायक ने बताया कि फरमाना में आंबेडकर भवन के लिए 22.45 लाख, कम्युनिटी सेंटर के लिए 35.26 लाख, निजामपुर माजरा में आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 15.36 लाख, सिसाना में पानी निकासी के लिए 35.44 लाख, झरोठी व ककरोई में एससी चौपाल निर्माण के लिए क्रमशः 21.20 लाख और 25.34 लाख, जबकि कतलूपुर व तुर्कपुर में पार्क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के कार्य तेजी से जारी हैं। नए कार्यों की स्वीकृति भी शीघ्र मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरखौदा को गोहाना में शामिल नहीं किया जाएगा। कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक विधायक को विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, जिसे निष्पक्ष रूप से खर्च किया जाएगा। उन्होंने अपने वेतन का डेढ़ करोड़ रुपये धार्मिक, सामाजिक व विकास कार्यों में देने की घोषणा दोहराई। विधायक ने बताया कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यमुनानगर में बिजली प्लांट व हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 6 अप्रैल को भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का स्थापना दिवस मनाएंगे।

फोटो 19 : सोनीपत के खरखौदा स्थित अपने कार्यालय में लोगों को संबोधित करते विधायक पवन खरखौदा। संव- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें