फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अनुदान में मिली राशि में से 9 करोड़ रुपये वापस होने पर मंत्री ने दिए कार्रवाई करने के आदेश

Fri, 04 Apr 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 06. सोनीपत लघु सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सहकार
विज्ञापन
सोनीपत। सहकारिता मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को जिले में चल रहे विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान डी प्लान की समीक्षा करते हुए कैबिनेट मंत्री को 9 करोड़ रुपये की अनुदान राशि वापस होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने राशि वापस होने का मुद्दा उठाया तो मंत्री ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि पूरे मामले की जांच करते हुए जिम्मेदारी तय करने के साथ जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाए। तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान मेयर राजीव जैन व विधायक कृष्णा गहलावत ने भी अधिकारियों को खूब सुनाया।
मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह जांगड़ा से जवाब मांगा और जिम्मेदारी तय करने के आदेश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को रवैया सुधारने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विकास और जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राई विधायक कृष्णा गहलावत ने पेयजल, जलभराव, सड़क, सीवरेज समेत कई मामलों में अधिकारियों से जवाबतलबी की। उन्होंने साफ कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कार्याें के लिए वह चंडीगढ़ से मंजूरी ले आती हैं, यहां अधिकारी लापरवाही करते हैं।

फोटो 06. सोनीपत लघु सचिवालय में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते सहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें