सोनीपत। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के दौरान फ्लाइंग स्क्वैड टीमें आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना पर विशेष निगरानी रखेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने हर एक उम्मीदवार व राजनीतिक पार्टियों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू की है। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से उड़नदस्तों का गठन किया गया है। ये टीमें अपने कार्यक्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता पर निगरानी रखेंगी। टीमें सुनिश्चित करेंगी कि चुनाव प्रचार के दौरान किसी प्रकार के अनुचित संसाधनों का प्रयोग न किया जाए। मतदाताओं को लुभाने के लिए कहीं कोई सामग्री बांटी जा रही है तो उस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपनी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय को देंगे। इसमें दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।