सोनीपत। केजीपी पर वाहन दौड़ाने के लिए अब जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। क्योंकि केजीपी पर कार का 15 रुपये तो ट्रक का 100 रुपये तक टोल टैक्स बढ़ा दिया गया है। एनएचएआई ने टोल टैक्स बढ़ाने की नई सूची जारी की है। यह बढ़ा हुआ टैक्स एक अप्रैल से लागू होगा। हालांकि गाजियाबाद की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को कुछ राहत मिलेगी, क्योंकि कुंडली टोल प्लाजा किसानों ने फ्री कराया हुआ है।
एनएचएआई ने केजीपी पर वाहन दौड़ाने वालों के लिए टैक्स बढ़ा दिया है। जिससे कुंडली के मुख्य टोल प्लाजा से पलवल तक कोई कार लेकर जाता है तो उसे अब 225 की जगह 240 रुपये टोल टैक्स देना होगा। इस तरह ही कोई ट्रक चालक है तो उसको 1440 की जगह 1540 रुपये तक टोल टैक्स देना होगा। केजीपी से रोजाना हरियाणा, यूपी, जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल, गुजरात समेत अन्य कई राज्यों के लगभग 60 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर इसका असर पड़ेगा। दिल्ली की सीमा पर कुंडली बॉर्डर पर किसानों के हाईवे जाम करने के बाद से केजीपी से होकर ही वाहन दिल्ली में जाते हैं। इसलिए केजीपी पर वाहनों का ज्यादा भार हो गया है। हालांकि बागपत तक के इंटरचेंज तक कार के टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर मवीकलां
पहले अब
कार/जीप- 25 25
एलसीवी- 40 40
ट्रक/बस- 70 85
3 एक्सेल- 85 95
4-6एक्सेल-125 135
ओवरसाइज-155 165
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दुहाई
कार/जीप- 70 75
एलसीवी- 115 125
ट्रक/बस- 245 260
3 एक्सेल- 265 285
4-6 एक्सेल-380 410
ओवरसाइज-465 495
दिल्ली-हापुड़ रोड पर डासना
कार/जीप- 85 90
एलसीवी- 135 145
ट्रक/बस- 285 305
3 एक्सेल- 310 335
4-6 एक्सेल-450 480
ओवरसाइज-555 585
गाजियाबाद-अलीगढ़ रोड पर बिल अकबरपुर
कार/जीप- 115 125
एलसीवी- 190 205
ट्रक/बस- 400 430
3 एक्सेल- 435 470
4-6 एक्सेल-630 675
ओवरसाइज-765 820
फतेहपुर-रामपुर रोड पर सिरसा
कार/जीप- 135 145
एलसीवी- 220 235
ट्रक/बस- 460 490
3 एक्सेल- 500 535
4-6 एक्सेल-720 770
ओवरसाइज-875 935
अटाली-चेनसा रोड पर मौजपुर
कार/जीप- 175 र 190
एलसीवी- 285 305
ट्रक/बस- 600 645
3 एक्सेल- 655 700
4-6 एक्सेल- 940 1010
ओवरसाइज- 1145 1230
दिल्ली-आगरा हाईवे पर पलवल
कार/जीप- 225 240
एलसीवी- 360 385
ट्रक/बस- 755 805
3 एक्सेल- 820 880
4-6 एक्सेल-1180 1265
ओवरसाइज-1440 1540
नोट: यह टोल टैक्स कुंडली मुख्य टोल प्लाजा से लगेगा
नेशनल हाईवे-44 : मुरथल टोल पर 5 से 25 रुपये ज्यादा देना होगा टैक्स
नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल में भिगान चौक पर लगे टोल प्लाजा का टैक्स एक अप्रैल से बढ़ा दिया गया। जहां टैक्स में 5 रुपये से लेकर 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। कार वालों के लिए एक तरफ के टैक्स में बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन दोनों तरफ के टोल में पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है। कॉमर्शियल वाहनों के लिए 25 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों को मासिक पास के लिए भी अब 10 रुपये ज्यादा देने पड़ेगे, जिनका पास अब 275 की जगह 285 रुपये में बनाया जाएगा। हालांकि किसान आंदोलन के कारण यह टोल प्लाजा अभी फ्री कराया गया है और जब तक टोल प्लाजा फ्री रहेगा, तब तक वाहन चालकों के लिए राहत रहेगी।
नेशनल हाईवे-44 पर मुरथल में भिगान टोल पर इस तरह होगा टैक्स
- कार, जीप, वैन और लाइट वाहनों के लिए 75 रुपये टैक्स लगेगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 115 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 2505 रुपये में होगा। यह वाहन कॉमर्शियल में चलते होंगे और सोनीपत से रजिस्टर्ड होंगे तो उनको 40 रुपये टैक्स देना होगा।
- लाइट कॉमर्शियल वाहन व मिनी बस के लिए टैकस 120 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 180 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 4045 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 60 रुपये टैक्स देना होगा।
- बस व ट्रक और दो एक्सल वालों के लिए टैक्स 255 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 380 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 8470 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 125 रुपये टैक्स देना होगा।
- तीन एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए टैक्स 275 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 415 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 9240 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 140 रुपये टैक्स देना होगा।
- चार से छह एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 400 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 600 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 13285 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 200 रुपये टैक्स देना होगा।
- सात या उससे ज्यादा एक्सल वाले वाहनों के लिए टैक्स 485 रुपये होगा। एक दिन में आने-जाने पर टैक्स 730 रुपये तो इनका महीने का पास एक चक्कर के लिए 16175 रुपये में होगा। सोनीपत से रजिस्टर्ड होने पर 245 रुपये टैक्स देना होगा।
- टोल प्लाजा से 20 किमी की सीमा में रहने वाले लोगों के निजी वाहन का महीने का पास 285 रुपये में होगा और इस तरह उनको विशेष छूट दी गई है।
केजीपी पर टोल टैक्स को बढ़ाया गया है और एक अप्रैल से वाहन चालकों को नया टोल टैक्स देना होगा। एनएचएआई ने टोल टैक्स की नई दरों की सूची जारी कर दी है। - पीयूष तिवारी, मैनेजर, कुंडली टोल प्लाजा