फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे जमा कराने आए व्यक्ति के 71 हजार ठगे

Mon, 16 Nov 2015 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-14 स्थित यूको बैंक में नकदी जमा करवाने आए व्यक्ति के साथ ठगी कर उसके 71 हजार रुपये उड़ाने का मामला सामने आया है। जिस पर पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।
विज्ञापन


शहर की सेक्टर-15 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी उदित ने सेक्टर-14 पुलिस चौकी में शिकायत दी है कि वह गत 13 नवंबर को यूको बैंक में 71 हजार रुपये जमा करवाने गया था। वहां पर उसे एक युवक मिला। युवक ने पहले उसे फार्म भरने के लिए पेन दिया और बाद में पैसों में रबड़ लगाने के नाम पर उससे नकदी ले ली।

इसी दौरान आरोपी नकदी लेकर फरार हो गया। उसने बैंक कर्मियों को मामले से अवगत करवाया। बाद में पुलिस को शिकायत दी गई, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज कर कार्रवाई आंरभ कर दी।
विज्ञापन


बैंक के व्यक्ति के साथ ठगी करने वाले आरोपी युवक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा। -बलवान सिंह, चौकी प्रभारी, सेक्टर-14
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें