सोनीपत। युवा उद्यमिता एवं सशक्तीकरण विभाग हरियाणा की ओर से होटल प्रबंधन संस्थान गुरुग्राम के माध्यम से निशुल्क होम-स्टे प्रशिक्षण आयोजित करेगा। इसका उद्देश्य युवाओं को पर्यटन आधारित स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत के प्राचार्य विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण में किचन संचालन, खाद्य सेवा, हाउसकीपिंग, अतिथि सत्कार, स्वच्छता, संचार कौशल और होम-स्टे प्रबंधन का प्रशिक्षण मिलेगा।
सफल अभ्यर्थी हरियाणा पर्यटन विभाग से पंजीकरण कर स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को पर्यटन क्षेत्र में उद्यमी बनने का अवसर देगा। पात्रता हेतु अभ्यर्थी को 10वीं पास होना चाहिए। आयु 31 जुलाई तक 15 से 29 वर्ष हो और हरियाणा का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क है जिसमें आवास एवं भोजन भी मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी 16 अगस्त तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोनीपत के कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं। संवाद