फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एक नंबर की दो गाड़ियों से स्क्रैप लोडिंग में की जा रही थी ठगी

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव धतूरी स्थित फैक्टरी से स्क्रैप खरीद में धोखाधड़ी कर ठगी करने के आरोप में गिरफ्ता
विज्ञापन
सोनीपत। ठगी के नित नए तरीके खोजकर वारदात की जा रही है। ऐसे ही अलग ढंग से ठगी करने का खुलासा गांव धतूरी स्थित फैक्टरी में हुआ है। फैक्टरी से स्क्रैप खरीदने में ठगी की जा रही थी। उत्तर प्रदेश की कंपनी के मालिक स्क्रैप लोडिंग में एक नंबर की दो गाड़ियों का इस्तेमाल करते थे। वह भारी गाड़ी का खाली वजन कराते थे और बाद में हल्की को फैक्टरी के अंदर भेजकर उसमें माल भरकर उसका कांटा करवाते थे। भेद खुलने पर मुरथल थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन


झज्जर के गांव मुकुंदपुर निवासी दिनेश ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह धतूरी स्थित अर्जन इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रोडक्शन हेड हैं। उनकी फैक्टरी से गाजियाबाद स्थित हिंडन विहार की एसआर इंटरप्राइजेज कंपनी की तरफ से स्टील का स्क्रैप खरीदा जाता है। एसआर इंटरप्राइजेज के मालिक शोएब मलिक व मनीष मलिक अपने दो चालकों जाकिर व हशासाद के साथ 10 मार्च को उनकी कंपनी से स्क्रैप लेने आए थे। फैक्टरी के नियम के अनुसार खाली व भरी हुई गाड़ी का धर्मकांटा पर वजन करवाया गया। वजन कराने के दौरान कंपनी का कर्मी अंकुश गया था। उन्हें अचानक शक हुआ कि गाड़ी के वजन में काफी अंतर है। ऐसे में भरी हुई गाड़ी का वजन कराने के लिए उन्होंने दूसरे कर्मचारी विनोद हुड्डा को भेज दिया। विनोद ने उन्हें बताया कि कांटा के पास जाने के बाद कंपनी के मालिक व चालक उन्हें उतार कर बिना कांटा कराए गाड़ी लेकर माल सहित भाग गए।

दिनेश ने बताया कि इस पर उनका शक बढ़ गया। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि कंपनी के मालिक अपने साथ एक ही नंबर की दो गाड़ियां लेकर आते हैं। वह जिस गाड़ी का वजन भारी होता था उसका खाली में वजन कराते थे। बाद में हल्की गाड़ी को फैक्टरी के अंदर भेज देते थे और उसमें माल भरकर उसका कांटा करा देते थे। इससे तोल में काफी अंतर हो जाता था।
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज भी ली

प्रोडक्शन हेड ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फैक्टरी के सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसकी गहनता से जांच करने पर पता लगा कि अलग-अलग गाड़ी लेकर आई जाती थी। वह फुटेज को पुलिस को सौंप देंगे।

तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुमित ने फैक्टरी मालिक शोएब व मनीष के साथ ही मुजफ्फरनगर के इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से शोएब व मनीष को दो दिन के रिमांड पर लिया है। तीसरे आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



वर्जन
फैक्टरी से स्क्रैप खरीद में ठगी की शिकायत मिली थी। मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। दो को रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगाया जाएगा। -इंस्पेक्टर राजीव सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें