फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम पर युवक को नौकरी का झांसा देकर 26249 रुपये ठगे, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
fraud
विज्ञापन
गोहाना। गांव महमूदपुर के युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर 26249 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवक ने एक साल पहले वर्क इंडिया ऐप पर नौकरी के लिए आवेदन किया था। जिस पर अब युवक के पास प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम से पत्र आया और उससे रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी के नाम पर नकदी ऐंठ ली गई। बाद में जब युवक को पता लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव महमूदपुर के रहने वाले अभिषेक ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उसने 12वीं पास करने के बाद एक साल पहले नौकरी के लिए वर्क इंडिया ऐप पर आवेदन किया था। जिस पर अब 8 जून को तानिया नाम की युवती का फोन आया कि नौकरी के लिए अपने कागजात जमा कराए और रजिस्ट्रेशन के लिए 1250 रुपये गूगल-पे कर दें। जिस पर उसने राशि डाल दी। इसी बीच 16 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से किसी सुनील कुमार एयरलाइंस हाउस से प्रधानमंत्री रोजगार योजना का पत्र आया था। जिसमें सुपरवाइजर की जॉब देने की बात कही गई थी। बाद में 17 जून को किसी कीर्ति अग्रवाल के नाम से युवती ने फोन कर कहा कि सिक्योरिटी के नाम पर 24999 रुपये एमडी प्रदीप के नाम बैंक आफ बरोदा के खाते में डलवा दें। उसने कहा कि पत्र में भी लिखा है। जिस पर उसने यह राशि भी डलवा दी। इस पर 19 जून को फिर से कीर्ति अग्रवाल के नाम से युवती का फोन आया और उसने कहा कि लाइफ इंश्योरेंस के लिए 20500 रुपये और जमा कराएं। कोरोना संक्रमण के चलते यह राशि ली जा रही है। जिस पर उन्हें शक हो गया। इस पर उसके पिता राजबीर ने दिल्ली में जाकर पता किया तो उन्हें पता लगा कि सुपरवाइजर के लिए कोई नौकरी नहीं निकली है। जिस पर उन्हें ठगी का पता लगा। उन्होंने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने युवक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें