फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड में दाखिला के लिए फीस के नाम पर दो छात्रों से 24000 रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बीएड कालेज का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने दो छात्रों से फीस के नाम पर करीब 24000 रुपये ऐंठ लिए। छात्रों ने जब उससे फीस की रसीद मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। बाद में छात्रों को धमकी भी दी गई। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुनील कुमार ने बताया कि उसने और उसके साथी मुकुल ने मुखी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड का दाखिला लिया था। रोहतक जिले में गांव काहनी निवासी नरेश ने कॉलेज से दोनों छात्रों के मोबाइल नंबर लेकर जून, 2019 में उनसे दाखिला फीस मांगी। मुकुल ने 10 हजार रुपये और सुनील कुमार ने 14 हजार रुपये दे दिए। दोनों विद्यार्थियों ने नरेश से फीस की रसीद मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। छात्रों ने कॉलेज के एमडी से संपर्क किया तो बताया गया है कि नरेश का कॉलेज से अब कोई संपर्क नहीं है। नरेश ने छात्रों को रुपये लौटने का वायदा किया, लेकिन बाद में मुकर गया। बाद में छात्रों को रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। विद्यार्थियों का आरोप है कि नरेश ने काउंसिलिंग के नाम पर भी उनके छह हजार रुपये खराब करवाए। सुनील की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को नरेश के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें