फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साढ़े 36 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Wed, 07 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शेयर ट्रेडिंग सिखाने का झांसा देकर युवक से साढ़े 36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित से आठ बार में रुपये लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी अमित ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 23 मार्च को उनके व्हाट्सएप पर मैसेज आया। मैसेज करने वाली ने खुद को आईसीआईसीआई सिक्योरिटी की कर्मचारी विनिता पटोदिया बताया। मुफ्त में शेयर ट्रेडिंग सिखाने का प्रस्ताव दिया। उसने उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया, जिसमें पहले से ही 127 लोग शामिल थे। उन्हें निवेश करने पर 20-30 फीसदी का मुनाफा मिलने का लालच दिया। साथ ही आईपीओ में निवेश पर दोगुना लाभ का वादा किया। उन्होंने 23 मार्च से 24 अप्रैल के बीच आठ बार में उनके दिए खातों में 36.53 लाख रुपये डाल दिए। बाद में पता लगा कि उनके साथ ठगी की गई है। उनसे साइबर ठगों ने अलग-अलग नंबर से संपर्क किए हैं। वह नंबर जिगर पाठक, सकुरी, सरोज कांत, हिमांशु पाठक, अश्विन पारिख, विनिता पटोदिया, देवेंद्र कुमार, डॉक्टर मेहता के नाम पर थे। आरोपियों ने उन्हें झांसे में लेने को पहले पांच हजार रुपये भी दिए थे। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें