फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बोतल बनाने की कंपनी के लिए कच्चा माल देने के नाम पर 18.50 लाख की ठगी

Fri, 28 Jun 2024 10:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। कुंडली क्षेत्र में उद्योगपति के साथ 18.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बोतल बनाने की कंपनी के लिए कच्चा माल देने के नाम पर ठगी की गई है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुंडली स्थित प्लेसरो इंटरनेशनल कंपनी के निदेशक अनूप कुमार पाडिया ने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्टरी में बोतल बनाई जाती हैं। 20 अप्रैल 2023 को उनके पास राहुल नाम के युवक की कॉल आई थी। राहुल ने उसे रॉ मटेरियल सस्ते दाम में देने का आश्वासन दिया था। राहुल ने अपनी कंपनी का नाम यूनिवर्सल माइंस बताया था। अनूप कुमार पाडिया का आरोप है कि उसने राहुल के साथ कच्चा माल भेजने का सौदा कर लिया था। उन्होंने 26 अगस्त, 2023 को 5 लाख रुपये व 28 अगस्त को 19, 69, 268 रुपये भेज दिए थे। आरोप है कि पैसे देने के बाद भी राहुल ने कच्चा माल नहीं भेजा। जब राहुल से पूछा गया तो उसने कालिगा केदारनाथ नाम की महिला का मोबाइल नंबर दे दिया। उसे राहुल ने अपनी कंपनी की निदेशक बताया था। महिला ने बताया कि उनके पास माल नहीं है। उसके बाद उनके खाते में 31 अगस्त, 2023 को 5,69,268 और 15 सितंबर, 2023 को 50,000 रुपये भेज दिए। अब 18.50 लाख रुपये नहीं दिए जा रहे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें