फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति को झांसे में लेकर 53000 रुपये ठग ले गए दो युवक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आईटीआई चौक के पास स्थित निजी अस्पताल के कुक को झांसे में लेकर दो युवक उससे 53000 रुपये ठग ले गए। पीड़ित का आरोप है कि युवकों ने उससे एक साथ नकदी जमा कराने के नाम पर पैसे ले लिए थे। बाद में उन्होंने बैंक में राशि जमा कराने के नाम पर एक लाख कहकर कांच व गत्ता थमा दिया। उनके जाने के बाद उसने रुमाल खोलकर देखा तो ठगी का पता लगा। जिस पर मॉडल टाउन चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला गोंडा के गांव रामदास पूर्वा के रहने वाले ज्ञानचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह आईटीआई चौक के पास स्थित एक अस्पताल में चिकित्सक के पास कुक का काम करता है। उसने बताया कि वह वीरवार सुबह पौने दस बजे एटलस रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर 53000 रुपये जमा कराने गया था। वहां पर मशीन खराब मिली। वहां पर उसे दो युवक मिले। वह उसे बातों में लेकर रेलवे रोड एटलस मोड़ तक ले आए। उन्होंने वहां आकर कहा कि उन्हें भी अपने 50000 रुपये जमा कराने है। ऐसा कहकर उन्होंने उससे भी जमा कराने के नाम पर पैसे ले लिए। इसी बीच एक युवक ने उसे कहा कि आप नकदी लेकर एसबीआई की शाखा के बाहर पहुंचे। वह अपने साथी को बस स्टैंड पर छोड़कर आ रहा है। उसने उसे एक रुमाल थमा दिया। साथ ही कहा कि इसमें एक लाख रुपये की नकदी है। जिसमें उनके पैसे भी शामिल है। उनके जाने के बाद वह बैंक के बाहर खड़ा हो गया। वहां काफी देर तक जब वह नहीं लौटे तो उसने रुमाल खोलकर जांच की। उसमें कांच व गत्ते के टुकड़े मिले। उसे समझते देर न लगी कि युवक झांसे में लेकर उसकी नकदी ठग ले गए है। जिस पर उसने मॉडल टाउन चौकी पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वर्जन
व्यक्ति ने झांसे में लेकर उससे 53000 रुपये ठगने का आरोप लगाया है। व्यक्ति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठगी करने वालों का पता लगाने के लिए रेलवे रोड से एटलस रोड के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रविंद कुमार, जांच अधिकारी, मॉडल टाउन चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें