सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने धाेखाधड़ी कर गाड़ियां बेचने के मामले में चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के नरेला की गौतम कॉलोनी निवासी अनमोल है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
ज्ञान नगर, सोनीपत निवासी देवव्रत ने 2 दिसंबर 2024 को शिकायत दी थी कि उनके साथ रोहतक जिला के गांव समचाना निवासी जयदीप ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उनकी व जयदीप की गाड़ियों के साथ दिल्ली के नरेला निवासी संदीप के साथ एग्रीमेंट हुआ था। एग्रीमेंट में स्पष्ट लिखा गया था कि एक साल के बाद यह दोनों गाड़ियां वापस कर दी जाएंगी। बाद में संदीप ने गाड़ियां नहीं लौटाईं, तो पता चला कि एक गाड़ी लुधियाना में खुर्द-बुर्द करा दी है। दूसरी गाड़ी पंजाब के खनौरी मंडी में खुर्द-बुर्द की जा रही है। उसके बाद गाड़ी थाने में खड़ी कर दी गई थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले में आरोपी मुकेश, संदीप व सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब पुलिस ने आरोपी अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।