सोनीपत। राई थाना पुलिस ने ऑटो चालक का अपहरण करने के मामले में चौथे आरोपी गांव माहरा निवासी मोहित उर्फ सूंडा को गिरफ्तार किया है। गांव जठेड़ी निवासी कुलदीप ने 11 नवंबर को शिकायत दी थी कि शाम 4:30 बजे गांव का ही हर्ष उनके पास आया और बताया कि अर्जुन का ऑटो रुकवाकर तीन-चार युवक उनके साथ मारपीट करके उन्हें जबरदस्ती इको गाड़ी में अपहरण करके ले गए हैं। इस पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित उर्फ जोकर, नीरज उर्फ मोंटी व लीलू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने आरोपी मोहित उर्फ सूंडा को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद