खरखौदा। क्राइम यूनिट खरखौदा टीम ने अवैध हथियार के साथ गांव सोहटी निवासी आरोपी सुमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गश्त के दौरान सांपला बाईपास खरखौदा से आरोपी को पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से देसी पिस्तौल मिली। खरखौदा थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद