फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार जीतने का झांसा देकर ठगी करने का चौदहवां आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jan 2026 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 ने कार जीतने का झांसा देकर युवक धोखाधड़ी करने के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी बिहार के नवादा के रहने वाले अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के जहानाबाद फिलहाल इंद्रा कॉलाेनी बहालगढ़ निवासी पवन ने 21 मार्च 2021 को राई थाना में शिकायत दी थी कि 11 मार्च 2021 को उनके मोबाइल फोन पर फ्लिपकार्ट से मैसेज आया था। उसमें महिंद्रा एक्सयूवी 500 कार जीतने की सूचना दी गई थी।
मैसेज भेजने वाले ने खुद को सुमन पटेल बताया। अलग-अलग बहानों से रजिस्ट्रेशन चार्ज, इनकम टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर उससे 6500 रुपये से लेकर तीन लाख रुपये तक जमा करवा लिए थे। रकम हिसार और मुजफ्फरपुर, बिहार में खुले खातों में डलवाई गई थी।
विज्ञापन

जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो पांच लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इस पर उसे ठगी का अहसास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। इस मामले में 13 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें