गन्नौर। सोनीपत-गन्नौर रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से कार सवार चार युवक घायल हो गए। हादसा गांव राजलू गढ़ी रोड पर बाला सैय्यद के पास हुआ। घायलों में हर्ष निवासी भोगीपुर, नीशू, रितेश और भारत शामिल हैं।
हर्ष ने थाना बड़ी में शिकायत देकर बताया कि वह गुरुग्राम जिला के मानेसर स्थित मारुति कंपनी में इलेक्ट्रिशियन के रूप में अप्रेंटिस कर रहे हैं।
16 मई को कंपनी से छुट्टी के बाद बस से जीटी रोड पर आए और वहां से अपनी कार से गांव लौट रहा था। रास्ते में उनके तीन दोस्त भी कार में बैठ गए। करीब 6 बजे गन्नौर की ओर से तेज गति से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।
घायलों को राहगीरों ने गन्नौर और सोनीपत के अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद