फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार गांवों को मिली विकास कार्यों की सौगात

Mon, 17 Mar 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 15: सोनीपत के गांव राई में अ​भिनंदन समारोह के दौरान विधायक कृष्णा गहलावत व मेयर राजीव जैन - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राई में रविवार को नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन व विधायक कृष्णा गहलावत का अभिनंदन किया गया। समारोह के दौरान निगम पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत राई ने उनका स्वागत किया। मेयर राजीव जैन ने विधायक कृष्णा गहलावत के साथ 1.12 करोड़ रुपये से बनाई जानी वाली फिरनी व 1.22 करोड़ रुपये से बिछाई जाने वाली सीवरलाइन के कार्य की शुरुआत की। साथ ही 17 लाख रुपये से स्थापित ओपन जिम व शेड तथा 13 लाख रुपये की लागत से राजकीय उच्च विद्यालय में बनवाए गए सभागार का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

उसके बाद मेयर राजीव जैन ने विधायक पवन खरखौदा के साथ गांव लिवान में 1.23 लाख रुपये से बिछाई जाने वाली सीवरलाइन के कार्य का शुभारंभ किया। मेयर ने कहा कि लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जाएगा। वहीं, विधायक गहलावत ने नांगल कलां और बढ़ मलिक गांवों को विकास की नई सौगात दी। विधायक ने नांगल कलां में 50 लाख रुपये से निर्मित सामान्य चौपाल और 25 लाख रुपये से पार्क की चहारदीवारी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। गांव बढ़मलिक में 14 लाख रुपये से बनाई जाने वाली गली के कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। राई हलके का विकास शहरी तर्ज पर करवाया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण अंचल पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। इस मौके पर जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, नाहरी मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, जेपी रेवली, जसपाल खेवड़ा, शेखर आंतिल, कुलदीप नांगल, मनीष राई, जयराम शर्मा, सरपंच अनिल, पूर्व सरपंच बिट्टू, सतीश तुषीर, विकास कौशिक, अमित नाहरा, नीरज सेवली, दीपक मुकीमपुर, सुरेंद्र कौशिक, बीडीपीओ सुरेंद्र आर्य भी मौजूद रहे।

फोटो 15: सोनीपत के गांव राई में अभिनंदन समारोह के दौरान विधायक कृष्णा गहलावत व मेयर राजीव जैन - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें