फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रोडवेज बेड़े में शामिल हुईं चार साधारण बसें

Wed, 09 Jul 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत बस अड्डे पर कर्मशाला परिसर में पहुंची नई रोडवेज बस। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। रोडवेज के बेड़े में चार नई बसें शामिल की गई हैं। मुख्यालय की तरफ से इन बसों को सोनीपत डिपो भेज दिया गया है। इन बसों का परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की ओर से यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करने के लिए बसों का बेड़ा बताया जा रहा है। 14 दिन पहले सोनीपत डिपो में पांच नई वातानुकूलित बसें पहुंची थीं। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) कार्यालय से उनकी पासिंग प्रकिया जारी है। पासिंग के बाद रूट सर्वे करवाकर उनको चलाया जाएगा।
इससे पहले नौ वातानुकूलित बसों का संचालन सोनीपत व गोहाना से लंबे रूटों पर किया जा रहा है। सोनीपत डिपो प्रबंधन बसों को किन रूट पर चलाया जाए। इसके लिए यात्रियों की संख्या को भी ध्यान में रखा जा रहा है। वहीं, पहले से संचालित लंबे रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाने की योजना है। जिन लंबे रूटों पर रोडवेज बसें चलाई जाएंगी या बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी, उस राज्य के परिवहन विभाग से अनुमति ली जाएगी। इसके बाद लंबे रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन




अप्रैल और मई में नौ साधारण बसें आईं

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यात्रियों की सुविधा के लिए सोनीपत डिपो पर रोडवेज बसों का बेड़ा बढ़ाया जा रहा है। इससे पहले 25 अप्रैल को सोनीपत रोडवेज बेड़े में पांच नई साधारण बसें शामिल हुई थीं। पासिंग प्रकिया पूरी होने के बाद इनमें से तीन बसों को कटरा व दो को सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। अब 26 मई को चार और नई साधारण बसें सोनीपत पहुंची। उन बसों को शिमला व सुजानपुर रूट पर चलाया जा रहा है। 24 जून रोडवेज बड़े में पांच नई एसी बसें शामिल हुई थीं। अब चार नई साधारण बसें शामिल हुई हैं।
सोनीपत बस डिपो में पांच नई वातानुकूलित बसें पहुंची थीं। आरटीए कार्यालय से पासिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनको लंबे रूट पर चलाया जाएगा। अब चार साधारण बसें पहुंची हैं। उनकी पासिंग के बाद चलाया जाएगा।
विज्ञापन

संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें