फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय में मिला चार माह का भ्रूण

Tue, 28 Nov 2023 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
नीपत के नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भ्रूण मिलने की सूचना पर जांच करने पहुंचे थाना प्रभारी इं
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में इमरजेंसी के शौचालय के अंदर चार माह का भ्रूण मिला है। शौचालय में भ्रूण को देखकर सफाईकर्मियों ने चिकित्सक को अवगत कराया। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। इसकी जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अस्पताल की इमरजेंसी में शौचालय के अंदर भ्रूण पड़ा मिला है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय फोगाट ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सफाईकर्मी सफाई कर रहे थे। उन्हें शौचालय में मांस का टुकड़ा पड़ा मिला तो उन्होंने इस बारे में उन्हें बताया। उन्होंने मौके पर जाकर देखने के बाद आसपास पता किया लेकिन यह नहीं पता चला कि भ्रूण किसने फेंका है। भ्रूण को बाहर निकाला गया। भ्रूण करीब चार माह का विकसित लग रहा है। उन्होंने इस बारे में पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद सेक्टर-27 थाना प्रभारी दिलबाग सिंह, एसआई देवेंद्र कुमार, सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इमरजेंसी व बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है, जिससे भ्रूण फेंकने वालों के बारे में जानकारी मिल सके। पुलिस ने फिलहाल डॉ. संजय फोगाट के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सोनीपत में मिल चुके भ्रूण

-21 अक्तूबर को मयूर विहार में नाले के अंदर भ्रूण मिला।

-11 अक्तूबर को बहालगढ़ में कूड़े के ढेर में भ्रूण मिला।

-18 अप्रैल को सेक्टर-15 आउटर पर भ्रूण मिला।

-21 जनवरी को गांव रसोई के पास भ्रूण मिला।



वर्जन

सुबह शौचालय में भ्रूण मिला। अस्पताल के इमरजेंसी के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस को सौंपी जाएगी। स्टाफ सदस्यों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई जाएगी। -डॉ.लोकवीर, पीएमओ, नागरिक अस्पताल सोनीपत
विज्ञापन

वर्जन

नागरिक अस्पताल के शौचालय में भ्रूण मिलने की सूचना मिली थी। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें