खरखौदा। आईमएटी खरखौदा में दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
खरखौदा की नेक्स्ट्रा सिटी के रहने वाले हर्ष ने बताया कि उनके पास कार है जिसे ट्रांसपोर्ट में लगाया हुआ है। वह राहुल व धर्मेंद्र को बैठाकर आईएमटी जा रहे थे। आईएमटी के गेट नंबर 15 के पास सामने से आई कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में वह राहुल और धर्मेंद्र घायल हो गए।
हर्ष ने बताया कि दूसरे कार चालक का नाम पूछा तो उसने खुद को भैंसवाल कला का आशीष बताया। इसके बाद वह राहुल व धर्मेंद्र को लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई, जबकि उन्हें और दूसरे कार चालक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।