फोटो 16: सोनीपत में राठधना रोड पर सड़क किनारे बनाई गई भट्ठी तोड़ते सफाई निरीक्षक। स्रोत: नगर नि
सोनीपत। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-3 लागू के नियमोें का उल्लंघन करने पर नगर निगम ने राठधना रोड पर अभियान के तहत सड़क किनारे झोपड़ी डालकर भट्ठियां जलाकर मूंगफली भून रहे लोगों पर कार्रवाई की। उनका सामान जब्त करने के साथ चार भट्ठियों ध्वस्त कर दीं। साथ ही मूंगफली भूनने पर 10 लोगों पर 500-500 रुपये जुर्माना लगाया है। शहरी क्षेत्र में कहीं भी झोपड़ीनुमा दुकान खड़ा कर देना आम बात हो गई है। फुटपाथ पर जगह-जगह अतिक्रमण कर दुकानदार शहर की सूरत बदरंग करने के साथ ट्रैफिक व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहे हैं। ऐसे में ग्रैप-3 लागू होने के बाद से नगर निगम के अधिकारी सतर्क हो गए हैं।
नगर निगम के सफाई निरीक्षक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वीरवार को आईटीआई चौक से राठधना रोड अभियान चलाया गया। इस दौरान चार जगहों पर सड़क किनारे भट्ठियां जलती मिलीं। नगर निगम ने उनको ध्वस्त कर दिया। साथ ही सामान जब्त करने के साथ जुर्माना लगाया है।