फोटो : 12: सोनीपत के गांव जटवाड़ा में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बारे में बताते सहायक पुलिस आयुक्त अमि
सोनीपत। सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ ने गांव जटवाड़ा पहुंच कर क्षेत्रवासियों को पुलिस की मुहिम ऑपरेशन ट्रैकडाउन के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पेशेवर अपराधियों को सूचीबद्ध कर उनको सलाखों के पीछे पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है।
सहायक पुलिस आयुक्त अमित धनखड़ गांव जटवाड़ा पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिले में अपराध करने वाले तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने, असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम और जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है। एसीपी ने लोगों से आग्रह किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान प्रधान वीरेंद्र खत्री, राजेंद्र खत्री, महताब खत्री, ओमकंवार खत्री, स्वर्णकार संघ से प्रधान नीरज वर्मा, सूबे सिंह फौजी, राकेश कुच्छल आदि मौजूद रहे।