फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टी-2 ट्रांसफार्मर के चार फीडर चालू, 350 फैक्टरियों में शुरू हुई बिजली आपूर्ति

Thu, 26 Dec 2024 11:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 18: सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजलीघर में जले हुए पैनलों का निरीक्षण करती टीम।
विज्ञापन
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को बहाल करने के लिए बिजली निगम की टीमें दिन-रात जुटी हैं। दो दिन पहले बिजलीघर में आग लगने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी, जिससे क्षेत्र की लगभग 550 फैक्टरियां प्रभावित हुईं। बुधवार शाम टी-2 ट्रांसफार्मर से जुड़े आठ में से चार फीडर शुरू किए गए, जिससे करीब 350 फैक्टरियों में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। बिजली निगम ने टी-1 ट्रांसफार्मर को वीरवार शाम तक चालू करने का दावा किया है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) और हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) की संयुक्त टीमें बिजली व्यवस्था को सुचारू करने में जुटी हैं। सोमवार सुबह बिजली घर में अचानक लगी आग की वजह से 20 एमवीए का टी-1 ट्रांसफार्मर जल गया था, जबकि 20 एमवीए के टी-2 ट्रांसफार्मर तक आग नहीं पहुंची, लेकिन उससे जुड़े सभी पैनल जल गए थे। निगम की तरफ से दो दिन से पैनल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। टी-2 ट्रांसफार्मर से जुड़े चार फीडरों को चालू कर दिया गया है, बाकी चार फीडर जल्द शुरू किए जाने की पूरी संभावना है। पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने में अभी दो दिन का समय लग सकता है।

- 20 एमवीए ट्रांसफार्मर का ट्रायल

आग लगने से 20 एमवीए का टी-1 ट्रांसफार्मर जल गया था। इस वजह से एचवीपीएन की ओर से बिजली आपूर्ति के लिए 20 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। टी-1 ट्रांसफार्मर के पैनलों को बदलने का काम जारी है। वहीं, आउटगोइंग केबल को बदलने में अभी एक दिन का समय लगेगा। टी-1 ट्रांसफार्मर से 8 फीडर जुड़े हैं। केबल बदले जाने के बाद सभी फीडरों पर ट्रायल लेने के बाद बिजली चालू की जाएगी।
विज्ञापन


- आग से भारी नुकसान

बिजली पैनल बाक्स व 20 एमवीए क्षमता के टी-1 ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण एचवीपीएन को भारी नुकसान हुआ है। एचवीपीएन के उपमंडल अभियंता राजेश जाखड़ ने बताया कि आग से करीब पांच करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं, आउटगोइंग केबल को बदलने का काम यूएचबीवीएन कर रहा है। शहरी एसडीओ सचिन दहिया ने बताया कि केबल जलने की वजह से विभाग को करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है।

-
टी-2 ट्रांसफार्मर से चार फीडरों को चालू कर दिया गया है। यूएचबीवीएन व एचवीपीएन की टीमें तेजी से काम कर रही हैं। प्रभावित उद्योगों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि वीरवार तक औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू हो जाएगी।
विज्ञापन

- अश्विनी कौशिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम

भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें