फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार शिक्षा अधिकारियों का तबादला व पदोन्नति

Thu, 11 Dec 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, डायट प्राचार्य व सहायक निदेशक सहित 35 अधिकारियों (एचसीएस-1 व 2) के स्थानांतरण एवं नियुक्ति के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से बुधवार शाम तबादला व पदोन्नति की सूची जारी की गई।
विज्ञापन

कुछ माह पहले प्राचार्य पद पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों को पदोन्नत कर खंड शिक्षा अधिकारी पद पर नियुक्त किया था।
अब विभाग में एचसीएस-1 व 2 श्रेणी के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों की तबादला व पदोन्नति सूची जारी की गई है। सूची के अनुसार सोनीपत की उप जिला शिक्षा अधिकारी सुजाता खत्री को पंचकूला स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया है।
उप जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गुप्ता को सोनीपत के बीसवां मील स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया।
उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार को झज्जर के मच्छरौली स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य पद पर स्थानांतरित किया गया है। सोनीपत के खंड कथूरा के खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ को मुख्यालय के उप निदेशक एवं माध्यमिक शिक्षा के निदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें