फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: एशियाई खेल में जिले की चार बेटियां भारतीय टीम में चयनित

Fri, 17 Jul 2026 07:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। जिले के लिए एक बार फिर गर्व का अवसर आया है। प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी के चार होनहार खिलाड़ियों का चयन 20वें एशियाई खेल-2026 के लिए भारतीय सीनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है। अकादमी की नेहा गोयल, ज्योति रुमावत, शिल्पी डबास और साक्षी राणा अब जापान के आईची-नागोया में होने वाले खेलों में तिरंगे की शान बढ़ाती नजर आएंगी।
19 सितंबर से शुरू होने वाले एशियाई खेलों में भारतीय महिला टीम से देश को पदक की बड़ी उम्मीदें हैं। ऐसे में एक ही अकादमी की चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन होना न केवल सोनीपत बल्कि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। अकादमी की प्रशिक्षक और भारतीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने बताया कि चारों खिलाड़ियों ने वर्षों तक कठिन अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिविरों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।इस उपलब्धि की सूचना मिलते ही अकादमी में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। खेल प्रेमियों ने भी इसे जिले की खेल संस्कृति और उत्कृष्ट प्रशिक्षण व्यवस्था का परिणाम बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक का कहना है कि सोनीपत लंबे समय से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी देता रहा है और यह चयन उसी परंपरा की नई कड़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि चारों खिलाड़ी एशियाई खेलों में दमदार प्रदर्शन कर भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी और देश के साथ-साथ सोनीपत का नाम भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें