फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अवैध निर्माण करने पर चार भवन सील, 14 को नोटिस जारी

Thu, 23 Jan 2025 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत के कुंडली में भवन को सील कर नाेटिस चस्पा करते नगरपालिका कर्मचारी। स्रोत: नपा
विज्ञापन
सोनीपत। नगरपालिका कुंडली की ओर से नक्शा पास कराए बिना निर्माण करने वालों पर बुधवार को शिकंजा कसा गया। टीम ने चार भवनों को सील किया और 14 भवन मालिकों को नोटिस जारी किए। टीम ने भवन मालिकों के खिलाफ कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नगरपालिका कुंडली का क्षेत्र दिल्ली से सटा होने के चलते प्राॅपर्टी की खरीद-फरोख्त होने के साथ यहां बड़े स्तर पर निर्माण जारी है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नक्शा पास कराए बिना भवनों का निर्माण करा रहे हैं। नियमों को नजरअंदाज कर भवनों का निर्माण कर रहे लोगों पर नगरपालिका की ओर से कार्रवाई की गई। इस दौरान टीम ने चार भवनों को सील किया है। प्याऊ मनियारी के पास टीन शेड लगाने, सुधीर सूर्या प्राइम होटल के पास के पास भवनों को सील किया गया। इसके अलावा जांटी रोड पर छह, लख्मीप्याऊ के पास तीन, जीटी रोड के पास तीन और फ्रेंड्स काॅलोनी में चार लोगों को नोटिस जारी गए। जिन लोगों ने पहले से जारी निर्माण कार्य नहीं रोका उनके विरुद्ध पुलिस को शिकायत दी। इससे पहले 10 जनवरी को भी अवैध निर्माण पर 14 भवनों को सील किया गया था।
विज्ञापन



-

नपा क्षेत्र अवैध रूप से बनाए जा रहे चार भवनों को सील किया है। 14 भवन मालिकों को नोटिस जारी किया है। साथ ही पुलिस को शिकायत दी गई है।
- पवित्र गुलिया, सचिव, नगरपालिका कुंडली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें