फोटो 17- सोनीपत के गन्नौर के बड़ी थाना में जब्त किया गया इंडेन कंपनी का गैस टैंकर। संवाद
गन्नौर। क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर इंडेन कंपनी के गैस टैंकर से गैस चोरी करने के मामले बिहार के बेगूसराय निवासी टैंकर चालक गोविंद व संजय, उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी कर्ण और शलेंद्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को 10 जून को सूचना मिली थी कि दिल्ली से पानीपत की ओर जाने वाले एनएच-44 राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शिव गंगा ढाबा पर गैस टैंकरों से 19 किलो वाले कामर्शियल सिलिंडरों में गैस भरकर कालाबाजारी की जा रही है। इस पर निरीक्षक संदीप कुमार व उप निरीक्षक विनोद कुमार ने छापा डाला।
मौके पर दो टैंकरों से चार नलियों के जरिए गैस भरते हुए चार लोगों को दबोचा गया। टीम ने मौके से 70 गैस सिलिंडर भरे व खाली तथा एक इलेक्ट्राॅनिक कांटा बरामद किया। आरोपियों के खिलाफ बड़ी थाना में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।