फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पशुबाड़े से चार पशु चोरी

Thu, 11 Jan 2024 10:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सोहटी स्थित पशुबाड़े में घुसकर चोर चार पशु चोरी कर ले गए। सुबह जब पशु मालिक उठकर पशुओं को चारा डालने गए तो वहां से पशु गायब थे। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद भी जब पशुओं का पता नहीं चला तो मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

पशु मालिक उमराव ने बताया कि उनके पास हाल समय में दो भैंस, एक कटिया व एक कटड़ा थे। जिसे मंगलवार रात को वह पशुबाड़े में बांधकर घर आकर सो गए। बुधवार तड़के 4 बजे उठकर वह पशुओं को चारा डालने गए तो पशुबाड़े का ताला टूटा मिला। अंदर से पशु गायब मिले। सैदपुर चौकी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें