सोनीपत में पुलिस-पब्लिक समन्वय बैठक को संबोधित करते डीसीपी विजय सिंह। संवाद
सोनीपत। डीसीपी विजय सिंह ने कहा कि अपराध रोकने व सुलझाने में सीसीटीवी मददगार होते है। ऐसे में सभी को इन्हें लगवाकर सहयोग करना चाहिए। वह पब्लिक समन्वय बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान अपराध मुक्त समाज बनाने को लेकर मंथन किया गया।
विजय सिंह ने कहा कि जनता का सहयोग मिलने पर पुलिस हर अपराध पर अकुंश लगा सकती है। आम जनता पुलिस के बीच आपसी तालमेल से कार्य करनें पर कोई अपराधी पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। उन्होंने नागरिकों से कहा कि जब भी वह घर से बाहर जाते हैं तो इसकी सूचना अपने पड़ोसियों को देकर जाएं ताकि आपके पड़ोसी आपके घर की निगरानी कर सके। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, चेयरमैन संजय वर्मा, प्रवीन वर्मा, सुरेंद्र दहिया, पार्षद सुरेंद्र मदान, अरूण कौशिक, इंदु वलेचा, हरिप्रकाश सैनी मौजूद रहे।