फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बंद घर से दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये व आभूषण चोरी

Wed, 01 Jan 2025 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-13 स्थित बंद घर से चोर दिन दहाड़े साढ़े चार लाख रुपये व सोने-चांदी के आभूषण ले गए। पीड़ित दंपती घर से बाहर था। जब वह घर पहुंचे तो मामले का पता लगा। नागरिक अस्पताल की सांख्यिकी सहायक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी बबीता ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह नागरिक अस्पताल में सांख्यिकी सहायक के पद पर है। उनके पति भी ड्यूटी करते हैं। दोनों सोमवार को ड्यूटी पर गए थे। जब वह शाम के समय घर पहुंची तो उनके घर के ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने मामले से पति को अवगत कराया। उन्होंने घर की जांच की तो साढ़े चार लाख रुपये की नए नोट की गड्डी, सोने के दो हार, सोने की अंगूठी, कान की चार जोड़ी बालियां, सोने का चांद, मंगलसूत्र, पांच कंगन, चांदी का हार, बच्चे के कंगन, चांदी की चार पाजेब, चांदी के तीन पेंडल, चांदी की बेल्ट, कान की बालियां व अन्य सामान चोरी मिला। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जाएंगे। मामले में गहनता से जांच कर चोरों का पता लगाया जाएगा।


नए नोट की गड्डी ले गए चोर

पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने घर के अंदर नए नोट की गड्डी लाकर रखी थी। चोर उनकी सभी गड्डी उठाकर ले गए। उन्होंने नए नोट शादी व अन्य कार्यक्रम के लिए लाकर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें