फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कंबाइन से निकली चिंगारी से साढ़े चार एकड़ में जली गेहूं की फसल

Wed, 16 Apr 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के गांव न्यात में गेहूं की फसल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्म
विज्ञापन
गोहाना। गांव न्यात में मंगलवार दोपहर कंबाइन से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। इसके चलते तीन किसानों की साढ़े चार एकड़ में फसल और एक किसान की तीन एकड़ में फांस जलकर राख हो गई। किसानों ने आग पर काबू पाने के लिए खेत की जोताई की। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव न्यात के किसान मंगलवार को कंबाइन से गेहूं की कटाई करवा रहे थे। इस दौरान कंबाइन से चिंगारी निकली और गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। फसल सूखी होने से आग तेजी से फैल गई। किसानों ने ट्रैक्टरों और कृषि यंत्रों से खेत की जोताई की। ट्यूबवेल चलाकर भी आग बुझाने की कोशिश की। दमकल विभाग गोहाना केंद्र को कॉल करके आग लगने की सूचना दी गई। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम एक गाड़ी के साथ पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सुभाष के दो एकड़, राजेश के दो एकड़ और सतबीर के आधा एकड़ गेहूं की फसल जल गई। कुलदीप के तीन एकड़ में फांस जल गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ।

फोटो 08: सोनीपत के गांव न्यात में गेहूं की फसल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्म

फोटो 08: सोनीपत के गांव न्यात में गेहूं की फसल में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास करता दमकल कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें