फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब समेत आरोपी गिरफ्तार, 1114 पेटी बरामद

विज्ञापन
सिद्घार्थ कालोनी में पकड़े गए अवैध शराब के ट्रक के साथ पुलिस कर्मी। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। सदर सोनीपत व खरखौदा पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए है। थाना सदर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला बदायू के गांव कैसवान का रहने वाला साहिल, रभड़ा का रहने वाला विनय उर्फ विक्की, बरोदा का विकास व खाड़ा का विनय है।
विज्ञापन

आरोपियों को एएसआई नरेश कुमार की टीम ने काबू किया है। आरोपियों को सिद्धार्थ कालोनी स्थित एक मकान के पास से पकड़ा है। आरोपियों ने ट्रक व कार में शराब लोड कर रखी थी। पुलिस ने वहां से 1114 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब मिली। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब को यूपी में सप्लाई करना था।
वहीं, खरखौदा पुलिस ने गोपालपुर से दो गाड़ियों में अवैध रूप से लाई गई शराब को पकड़ा है। शराब पर सेल फॉर छत्तीसगढ़ लिखा हुआ था। पुलिस ने गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति व दोनों गाड़ियों के चालकों के खिलाफ धोखाधड़ी व एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। खरखौदा थाने में तैनात मुख्य सिपाही सोमबीर अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर रहे थे। जब वह गोपालपुर में पहुंचे तो उन्हें सूचना मिली कि गोपालपुर में ही मोबाइल टावर के पास दो गाड़ियों में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने दो कैंटर में भरी शराब बरामद की।
विज्ञापन

मौके पर आबकारी निरीक्षक अशोक को मौके पर बुलाया, जिसके बाद जांच करने पर आयशर कैंटर में 230 पेटी शराब पव्वा मार्का क्रेजी रोमियो और 5 पेटी शराब पव्वा ब्लू मूड मिले। टाटा 407 गाड़ी में 250 पेटी शराब पव्वा मार्का क्रेजी रोमियो मिली। जांच करने पर गाड़ियों में शराब से संबंधित कोई कागजात या परमिट नहीं मिला। शराब पर फॉर सेल इन छत्तीसगढ़ लिखा हुआ था। जिसे हरियाणा में लाकर बेचना प्रतिबंधित है। जिस पर पुलिस ने गोपालपुर निवासी एक व्यक्ति व गाड़ियों के चालकों के खिलाफ अवैध शराब की तस्करी करके व हरियाणा में प्रतिबंध शराब को बेचने के लिए लाकर धोखाधड़ी व सरकार को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें