फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खरखौदा में सुजुकी प्लांट की रखी आधारशिला, विकास को लगेंगे पंख

Wed, 21 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित आईएमटी में आयोजित शिलान्यास समारोह में मौजूद सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के
विज्ञापन
खरखौदा । मारुति कंपनी के बाद खरखौदा में सुजुकी का बड़ा निवेश होने जा रहा है। इससे क्षेत्र के विकास को पंख लगने केे साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। खरखौदा को वैश्विक औद्योगिक मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएमआईपीएल) ने मंगलवार को अपने दूसरे विनिर्माण संयंत्र की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इससे क्षेत्र का नाम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कंपनी के साथ जुड़ेगा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में सुजुकी कंपनी की ओर से मंगलवार को शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी से जुड़े कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक केनिची उमेदा ने बताया कि यह संयंत्र 100 एकड़ में विकसित किया जाएगा। इसमें से 25 एकड़ विनिर्माण व 25 एकड़ हरित क्षेत्र के लिए निर्धारित किया गया है। कंपनी इस अत्याधुनिक सुविधा में 1200 करोड़ रुपये का प्रारंभिक निवेश करेगी।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने कहा कि यह प्लांट न केवल ब्रांड के विस्तार का प्रतीक है, बल्कि भारत के समुदायों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह संयंत्र ऊर्जा, कुशल प्रणालियों व अत्याधुनिक स्वचालन तकनीकों से परिपूर्ण होगा। लीन मैन्युफैक्चरिंग की अवधारणा पर आधारित यह इकाई पर्यावरणीय स्थिरता व कार्बन तटस्थता की दिशा में सुजुकी की वैश्विक नीति को मजबूती देगी।
एसएमआईपीएल के इस दूसरे संयंत्र से भारत में कंपनी की उत्पादन क्षमता को मजबूती मिलेगी। समारोह में जापान से आए वरिष्ठ अधिकारी, भारत में जापानी दूतावास की आर्थिक मंत्री क्योको होकुगो, कजुनारी यामागुची सैन, ⁠राजेश उप्पल, ⁠यासुयुकी इकेउची सैन, संजय सिंह, नलबीर सिंह हिदेकी इजुमी सैन, ⁠यासुहिसा इहारा सं, उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार मौजूद रहे।
प्रथम चरण में होगा 7.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन
प्रथम चरण में यह संयंत्र सालाना 7.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन करेगा। प्लांट के 2027 तक चालू करने की योजना है। इससे करीब 2000 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा। साथ ही अप्रत्यक्ष रूप से हजारों रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मेक इन इंडिया व हरियाणा सरकार के औद्योगिक विकास की नीतियों के तहत विकसित किए जा रहे आईएमटी खरखौदा में सुजुकी का यह निवेश, मारुति के बाद दूसरी सबसे बड़ी विदेशी निवेश परियोजना होगी। संयंत्र क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ खरखौदा को अंतरराष्ट्रीय ऑटो हब के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।
रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार जैसे सेक्टर में होंगे बदलाव
इस संयंत्र से न केवल स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि रियल एस्टेट, शिक्षा, स्वास्थ्य व बाजार जैसे सेक्टरों में भी बड़ा बदलाव देखने के लिए मिलेगा। विदेशी निवेश के बढ़ने से खरखौदा कस्बा नहीं रहेगा, बल्कि क्षेत्र की दशा बदलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि एसएमआईपीएल की स्थापना 2006 में गुरुग्राम के खेड़की दौला से हुई थी। कंपनी भारत में स्कूटर, प्रीमियम मोटरसाइकिल व बिग बाइक्स का निर्माण करती है। कंपनी अपने उत्पादों के लिए एक बड़ी ग्राहक आधार तैयार कर चुकी है। सुजुकी का यह नया निवेश न सिर्फ उद्योग को गति देगा, बल्कि हरियाणा को एक विश्वस्तरीय मोटर सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और सशक्त कदम साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें