फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों के लिए बनेगा क्रेच

Wed, 21 May 2025 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 28: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में क्रेच के लिए जगह चयन करते सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, स्वा
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में सुविधा को बेहतर किया जा रहा है। महिलाओं और उनके छोटे बच्चों के लिए एक क्रेच बनाया जाएगा। सेफ इंडिया फाउंडेशन ने इस योजना को तैयार किया है। इसमें स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए अलग कमरा, बच्चों के खेलने की सामग्री और देखरेख की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना व सेफ इंडिया फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने क्रेच तैयार होने वाली जगह पर दौरा किया। फाउंडेशन की तरफ से जल्द क्रेच बनाने की योजना पर कार्य शुरू किया जाएगा। अस्पताल में 300 से ज्यादा बच्चों की ओपीडी होती है। वहीं प्रसूति विभाग में सैकड़ों गर्भवती महिलाओं की ओपीडी होती है। परिसर में बनने वाले क्रेच में महिलाओं व ओपीडी में आने वाले बच्चों को लाभ मिल सकेगा।
फाउंडेशन की तरफ से योजना को तैयार किया गया है। इसको प्रबंधन की तरफ से अनुमति मिल चुकी है। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अलंकृता गेरा, उप सिविल सर्जन डाॅ. नीरज यादव, डाॅ. विकास सैनी, वाईके त्यागी व संजय सिंगला मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेफ इंडिया फाउंडेशन ने क्रेच शुरू करने की योजना तैयार किया है। क्रेच शुरू होने से अस्पताल में आने वाली महिलाओं व बच्चों को लाभ होगा। अस्पताल की इमारत के बीच में खाली पार्क की जगह को चिह्नित किया है। डाॅ. ज्योत्सना, सिविल सर्जन, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें