फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 25 लाख से बनने वाले पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास

Sun, 12 Apr 2026 04:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास करती चैयरपर्सन रजनी विरमानी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने रविवार को शहर में पंजाबी पंचनद द्वार का शिलान्यास किया। इसके निर्माण पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे शहर को नई सांस्कृतिक पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में 36 बिरादरी के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे।
यह द्वार देश के विभाजन के समय शहीदों की याद में बनाया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान की प्रेरणा मिलती रहेगी। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद शहर के विकास और विरासत को सहेजने के लिए लगातार काम कर रही है। ऐसे काम शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ भाईचारा मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद मुकेश देवगन ने की। इस मौके पर पंजाबी पंचनद ट्रस्ट के युवा प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र गेरा, कई संस्थाओं के प्रधान और व्यापारी मौजूद रहे। स्वामी धर्मदेव का आभार जताया गया जिनकी प्रेरणा से यह काम शुरू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें