फोटो 21: सोनीपत के गन्नौर स्थित वार्ड नंबर एक में विकास कार्यों का शिलान्यास करते नपा अध्यक्ष
- फोटो : संवाद
गन्नौर। वार्ड नंबर 1 में 50 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी ने शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि किसी भी वार्ड के विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी विकास कार्य समय पर पूरे किए जाएंगे। उन्होंने ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता से समझौता किए बिना जल्द काम पूरा किया जाए।
इस दौरान पार्षद सचिन कोच, शमशेर सैनी, नरेश वर्मा, अंकित त्यागी, राजेश शर्मा, अजय सरोहा, मनोनीत पार्षद सुभाष सरोहा, मनिंदर सिंह सन्नी, पार्षद प्रतिनिधि हरविंदर त्यागी, गौरव जैन मौजूद रहे। संवाद