फोटो 18: सोनीपत के गन्नौर शहर की वार्ड नंबर 17 की वार्ड नंबर 14 में गलियों का शिलान्यास करते वि
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शहर के वार्ड नंबर 14 में करीब 45 लाख रुपये से बनने वाली 6 गलियों का शिलान्यास किया। उन्होंने काम को निर्धारित समय पर पूरा करने और उच्च गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।
विधायक ने शहर के अन्य विकास कार्यों को लेकर नपा अधिकारियों को भी निर्देश दिए। उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए परियोजना पर जल्द काम शुरू करने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा कि इस परियोजना से गन्नौर को 50 साल तक जलभराव से मुक्ति मिलेगी।
गन्नौर के सभी वार्डों में तेजी से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। शहर में बारिश के पानी के ठहराव को बड़ी समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि इसे हल करने के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विधायक ने स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम पर काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद दिनेश अदलखा, नपा सचिव प्रदीप खर्ब, जेई अरविंद, पूर्व अध्यक्ष ईश्वर कश्यप, सतीश जैन, रोहताश मलिक, रामेश्वर, अंकित मल्होत्रा, तरुण चुद्य, प्रवीन कामरा, हरीश मदान, सुखबीर प्रधान, दिनेश स्वामी, जोगेंद्र सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।