फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: युवक की पीट-पीटकर हत्या में गांव का पूर्व सरपंच गिरफ्तार

Fri, 14 Nov 2025 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 25: ​सोनीपत के खरखौदा में हत्या के आरोपी पूर्व सरपंच को गिरफ्तार कर पैदल सड़क पर ले जाती
विज्ञापन
खरखौदा। जिम से लौट रहे पिपली गांव निवासी अजय (27) की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच गांव पिपली के रामनिवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हमले का षड्यंत्र रचने का आरोप है। शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। वीरवार को पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल करवाने के लिए ने आरोपी को हथकड़ी लगाकर पैदल ही खरखौदा थाने से थाना कलां मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल तक लेकर गई।
विज्ञापन

डीसीपी नरेंद्र कादियान ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पिपली गांव निवासी अजय (27) सोमवार की रात को करीब आठ बजे खरखौदा स्थित जिम से घर लौट रहे थे। जब वह गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो उन पर थार व अन्य गाड़ियों में सवार होकर आए लोगों ने हमला कर दिया गया था।
घायल अजय ने हमले का आरोप गांव के ही ललित व अन्य पर लगाया था। इस हमले का षड्यंत्र गांव के पूर्व सरपंच रामनिवास पर रचने का आरोप है। घायल अजय ने इलाज के दौरान गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अजय की मौत के बाद पुलिस ने मामला हत्या में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

वीरवार को क्राइम यूनिट खरखौदा की टीम ने पूर्व सरपंच रामनिवास को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे बाजार के बीच से खरखौदा पुलिस स्टेशन से लेकर सरकारी अस्पताल तक हथकड़ी लगाकर मेडिकल कराने के लिए लेकर गई। रामनिवास को शुक्रवार को क्राइम यूनिट, खरखौदा की तरफ से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आरोपी रामनिवास का आपराधिक इतिहास भी है। उसके विरुद्ध हत्या व हत्या की कोशिश के 12 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद रामनिवास को जमीन पर बैठाकर कान भी पकड़वाए गए।
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश
क्राइम यूनिट खरखौदा प्रभारी रवींद्र ने बताया कि हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही नामजद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें