फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व ब्रिगेडियर के निधन से अपूर्णीय क्षति : अभय सिंह चौटाला

Tue, 11 Aug 2026 06:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निधन के चलते उनके निवास पर सांत्वना देने पहुंचे इनेलो राष्ट्रीय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला मंगलवार दोपहर पूर्व ब्रिगेडियर ओपी चौधरी के निवास पर शोक व्यक्त किया। परिजनों को ढांढस बंधाया।
उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी का निधन केवल उनके परिवार की ही नहीं बल्कि पूरे इनेलो परिवार व समाज की बड़ी क्षति है। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बीच गहरा व आत्मीय संबंध रहा। दोनों ने लंबे समय तक हरियाणा की शिक्षा, सामाजिक व्यवस्था और राजनीति के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने अपने जीवन में जिस भी जिम्मेदारी को संभाला, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाया। वह आखिरी सांस तक इनेलो परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का हमारे बीच से चले जाना अपूर्णीय क्षति है।
विज्ञापन


इस मौके इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत, प्रदेश सचिव कृष्ण मलिक, प्रदेश सचिव सुरेश त्यागी, पूर्व मेयर प्रत्याशी आनंद खत्री, इनेलो नेता अजित आंतिल, युवा जिला अध्यक्ष विकास मलिक, महिला जिला अध्यक्ष मनजीत फोगाट, अमन आहुलाना समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें